गंगा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत,पांच घायल

0
14

 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का रायबरेली एम्स में इलाज चल रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात नोएडा से जौनपुर जा रही स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला व प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,जिनमें समृद्धि (11), सरोज (35) और संगीता (22) की मौत हो चुकी थी। जबकि समर्थ (4), नीरज सिंह (45), प्रतिमा सिंह (35), गुरुचरण सिंह (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सलोन के कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि सभी लोग नोएडा से जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित सीलमपुर गांव में पारिवारिक रामायण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घायलों को एम्स में भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here