गोली उपहार मामले में एएपीबीएन जवान गिरफ्तार

0
2

 

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में पुलिस ने एक एएपीबीएन (अरुणाचल आर्म्ड पुलिस बटालियन) के जवान को कथित तौर पर 9 एमएम की जिंदा गोली उपहार में देने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला उस समय सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति एंटी-ड्रग्स वॉरियर एनजीओ के सदस्य गुमिन मिजे को जिंदा गोली देते हुए दिखाई दिया। वीडियो के प्रसार के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

शिकायत मिलने के बाद एसडीपीओ इटानगर चेड़ा साबन के नेतृत्व में, चिम्पू थाना प्रभारी निरीक्षक एन निशांत और उपनिरीक्षक संजीत झा की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए।

तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर पर समन्वय के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के चार घंटे के भीतर ही आरोपित को पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई इटानगर कैपिटल रीजन के पुलिस अधीक्षक जुम्मर बसर के पर्यवेक्षण में की गई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपित की पहचान एएपीबीएन के कॉन्स्टेबल नगेलोंग नगेमू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित फिलहाल हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here