जिले में चला सघन चेकिंग अभियान, होटल-लॉज से लेकर बाजार तक पुलिस की कड़ी निगरानी

0
3

 

सीवान। जिला पुलिस के द्वारा जिला में व्यापक स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में होटल, धर्मशाला, लॉज एवं सराय की सघन तलाशी ली गई।

अभियान के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों तथा चौक-चौराहों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Advertisement

एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here