बिजली कटौती पर सपा प्रमुख ने ऊर्जा मंत्री को बताया “दिल्ली का दूत”

0
6

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान पर बुधवार को पलटवार किया है। उन्होंने प्रदेश में चल रही विद्युत कटौती को ‘महा विद्युत आपदा’ करार देते हुए ऊर्जा मंत्री के मुख्यमंत्री की बैठकों में शामिल न होने को दिल्ली का दूत बताया है।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि

“अगले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।”

शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।

Advertisement

भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं।उन्होंने तंज भरे शब्दों में लिखा कि “भाजपा में अब करेंट नहीं रहा।”

उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा दौरान अपने संबोधन में कहा था कि सपा सरकार में बिजली की तारों पर कपड़े सूखते थे। आज बिजली आपूर्ति से रोशन हैं गांव गांव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here