रायपुर : छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग आज से नवा रायपुर में

0
5

रायपुर। साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन आज गुरुवार एवं 10 अप्रैल को ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जाएगा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में नीति-निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, सामुदायिक प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं मीडिया से जुड़े लोग भाग लेकर कॉमन्स के सुशासन, सामुदायिक प्रबंधन और संस्थागत तंत्र पर विचार-विमर्श करेंगे।

आज उद्घाटन सत्र में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा कॉमन्स विषय पर मुख्य वक्तव्य देंगे, जबकि 10 अप्रैल को मुख्य सचिव विकास शील जनजातीय नीति पर संवाद में शामिल होंगे। समापन सत्र में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे।

सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित पांडी राम मांडवी एवं जोगेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कंगे और इंदु नेताम, पर्यावरणविद् श्री रामवीर तंवर सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।

कार्यक्रम में कॉमन्स का सुशासन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, सामुदायिक संरक्षण, सांस्कृतिक आयाम और नीति समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन से प्राप्त सुझाव राज्य में साझा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और भविष्य की नीतियों के निर्माण में सहायक होंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here