दिल्ली दाैरे से लाैट मुख्यमंत्री साय, कहा-बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट प्रधानमंत्री काे सौंपा

0
5

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार सुबह 8:15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्हाेंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात हुई, वहीं असम के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुत अच्छी स्थिति रहेगी।असम में सरकार बनेगी। भाजपा के लिए अच्छी स्थिति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here