भोड़की गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल

0
4

 

 

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के भोड़की गांव में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह करीब 6 बजे गांव के दिनेश कुमावत ने शौच के लिए जोहड़े में जाने पर शवों को देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने कीकर के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर सल्फास की गोलियां भी मिली हैं जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान भिवानी निवासी 32 साल के सुनील कुमार के रूप में की। युवती की पहचान खींवासर गांव निवासी इंदुबाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि सुनील भारतीय सेना में कार्यरत था और लगभग एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आया था। उसकी इंदुबाला से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। परिजनों ने बताया कि सुनील को इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसकी पत्नी ने देख लिया था जिसके बाद परिवार में विवाद हुआ। गुरुवार शाम करीब पांच बजे सुनील घर से निकला और उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here