भारत नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मांगा सहयोग

0
7

 

लखीमपुर खीरी। एसएसबी रानीखेत मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने शुक्रवार को 39वीं वाहिनी के सीमावर्ती क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा शुरू किया। भ्रमण के पहले दिन उन्होंने कजरिया गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की।

डीआईजी ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि सीमा पर कोई संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत एसएसबी को सूचित करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखकर अच्छी शिक्षा दिलाने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इसके बाद डीआईजी ने गौरीफंटा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर एक्स-रे मशीन व अन्य सुरक्षा उपकरणों को परखा। उन्होंने नेपाल के एपीएफ अधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठक की। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष व सहायक कमांडेंट विवेक कुमार मौजूद रहे। डीआईजी ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here