जनपद देवरिया में नि:शुल्क 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए क्वालिटी टीम ने किया औचक निरीक्षण

0
6

देवरिया। जनपद देवरिया में नि:शुल्क 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए शुक्रवार को स्टेट स्तर की क्वालिटी टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दोपहर से लेकर देर रात तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित एंबुलेंसों का निरीक्षण किया ।

ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की स्टेट क्वालिटी टीम में क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला और क्वालिटी ऑडिटर नागेश्वर अचानक देवरिया पहुंचे ।

टीम ने अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंबुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों और उनकी उपयोगिता की गहन जांच की। इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) से उपकरणों के संचालन और प्राथमिक उपचार से संबंधित जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस की साफ-सफाई, उपकरणों के सही उपयोग, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम ने ईएमटी और पायलट को निर्देशित किया कि मरीजों को त्वरित और प्रभावी सेवा देने के लिए रिस्पांस टाइम बेहतर बनाए रखें।

क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला ने एंबुलेंस कर्मियों को गंभीर मरीजों को समय से ऑक्सीजन देने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही एंबुलेंस चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजन विश्वकर्मा, प्रभारी सोनू जायसवाल, प्रताप सिंह, राहुल पांडेय एवं रीजनल मैनेजर दिग्विजय मौर्य भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य जिले में एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here