पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपी ) से 6 लोगो पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हड़पने का आरोप. जाँच शुरू

0
86

मऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के समक्ष खुद के द्वारा कूट रचित दस्तावेजो के माध्यम से राजस्व कर्मचारियों को अपने आपराधिक साजिस में लेकर आधा दर्जन लोगो के द्वारा अनुसूचित जन जाति के आरक्षण का लाभ लेने के लिए राजस्व कर्मचारियों से बनवाये गए फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के सहारे सहायक आयुक्त इंडस्ट्रीज जैसे पदों की नौकरी को हड़पने का आरोप है। ये सभी पिछडी जाति में सुचिबद्ध कहार / भड़भुजा विरादरी के है।

मूल आदिवासी जनजाति कल्याण सस्था के बीं बीं चौधरी ने खरी दुनिया से बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के समक्ष खुद के द्वारा कूट रचित दस्तावेजो के माध्यम से राजस्व कर्मचारियों को अपने आपराधिक साजिस में लेकर आधा दर्जन लोगो के द्वारा अनुसूचित जन जाति के आरक्षण का लाभ लेने के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारियों से बनवाये गए फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के सहारे सहायक आयुक्त इंडस्ट्रीज जैसे पदों की नौकरी को हड़पने का आपराधिक कार्य किया गया है।

श्री चौधरी ने बताया कि अनुसूचित जन जाति के आरक्षण के लाभ को हड़पने वाले जनपद देवरिया और बलिया के निवासी पिछड़ी जाति में सुचिबद्ध भड़भुजा / कहार विरादरी के लोग है जिन्होंने लोकसेवा आयोग के समक्ष जानबूझकर फर्जी जाति पत्र लगा कर और लगवा कर सरकार से अनुसूचित जन जाति के हिस्से की नौकरी पर कूट रचित दस्तावेजो के सहारे तथ्यों को छुपाकर जानबूझकर डंका डाला है।

उन्होंने कहा कि मूल आदिवासी जनजाति कल्याण सस्था इन आधा दर्जन लोगो की जातियों के सत्यापन को संबंधित जिलों के जाति सत्यता समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। समिति के द्वारा जाँच की प्रक्रिया शुरू हों चुकी है।जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया ने मामले में शिकायत के अनुसार साक्ष्य तलब किया है । समाज कल्याण अधिकारी ने अवनीश कुमार गोंड के जाति के संबंध में जानकारी चाही है।

सहायक आयुक्त उद्योग पर चयनित हैँ अवनीश 

Advertisement

अवनीश कुमार गोंड पर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पी सी एस परीक्षा 2024 में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सहायक एकट उद्योग के पद की नौकरी हड़पने का आरोप हैँ। अवनीश कुमार गोंड के जैसे बहुत लोग देवरिया, बलिया, गोरखपुर , बस्ती, सिद्धार्थ नगर ,मऊ  आदि में विभिन्न पदों पर नौकरी हथियाये हैँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here