झारखंड के कई जिलों में 25 से बारिश की संभावना, तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट

0
6

 

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 25 अप्रैल से गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश या हल्के दर्जे के छींटा पड़ने की संभावना है। विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि एवं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 42.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.2 और न्यूनतम 23.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 42.1 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here