लश्कर के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 साल से फरार सरगना समेत पांच गिरफ्तार

0
12

 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था और उसने केंद्र शासित प्रदेश के बाहर ठिकाना बना रखा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के इस ऑपरेशन में एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ बैब को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांचकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। जांच में लश्कर-ए-तैयबा के एक गहरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो आतंकवादियों को रसद और वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल था। पकड़े गए पांच लोगों में मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा श्रीनगर के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह तीनों आतंकवादियों को आश्रय और भोजन सहित रसद सहायता प्रदान करते थे।

अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चलता है कि एक विदेशी आतंकवादी ने अन्य राज्यों में लश्कर-ए-तैबा नेटवर्क की मदद से जाली दस्तावेज और पहचान के आधार पर देश से बाहर यात्रा की। ये आतंकवादी लगभग 16 साल पहले भारत में घुसपैठ कर चुके थे और इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे। इन वर्षों में उन्होंने लगभग 40 विदेशी आतंकवादियों को संभाला और उनका नेतृत्व किया। इनमें से अधिकांश सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

—————

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here