ब्रह्मा नन्द पाण्डेय (अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद )
मऊ। समाजवादी नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी को पुलिस महकमे के द्वारा मुख़्तार का नजदीकी मान कर फरार उनकी बीबी आफसा अंसारी की खोज में रविवार को बिना सर्च वारंट के छापेमारी कर उनके घर में घुसकर तलासी लिए जाने किये जाने की खबर हैँ। इस छापमारी में गाजीपुर पुलिस के साथ मऊ की भी पुलिस शामिल थी। पुलिस ने छापमारी में आफशा को तों पाए जाने का संकेत तक दिए बिना, जिले के मुख़्तार के करीबी कई लोगो के घरों पर छापेमारी की संभावना दे उनके करीबियों में हलचल पैदा कर दी । मुख़्तार के करीबियों में पुलीसिया कार्यवाही को लेकर ह्ड़कंप की स्थिति हैँ।
तैयब पालकी ने खरी दुनिया से मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि मुख़्तार अंसारी की बीबी और सदर विधायक अब्बास अंसारी की मा आफशा की खोज में गाजीपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर समाजवादी नेता और नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयर मैंन तैयब पालकी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों में तैयब पालकी के घर में घुस कर तालासा। पुलिस ने तैयब पालकी से अपनी कार्यवाही का कारण बताते हुए उनसे कहा कि आप के जैसो की एक सूची हैँ जिनके घरों की पुलिस अपनी जरुरत के अनुसार तलासी लेने का काम करेंगी। पालकी की घर में पुलीसिया तालासी के बाद से मुख़्तार के करीबियों में ह्ड़कंप की स्थिति हैँ।
बिना वारंट तलासी!
तैयब पालकी ने खरी दुनिया के सवाल के जबाब में बताया की तालासी पूर्व पुलिस ने उनके सामने एक कागज़ दिखाते हुए कहा की इस कागज़ में आप जैसे बहुत लोग हैँ जिनके घरों की पुलिस अपनी जरूरत के अनुसार तलासी करेंगी। पुलिस उनको किसी भी प्रकार का वारंट नहीं दिखाया।
तैयब ने मुख़्तार से संबंध से दुबारा किया इंकार
पूर्व नगर पालिका चेयरमैंन ने वर्ष 2017-2023 की बींच जिले में मुख़्तार के करीबियों के खिलाफ हुई पुलीसिया कार्यवाही के दौरान भी पुलिस के समक्ष मुख़्तार से अपने संबंधो के होने से इंकार किया था। पुलिस ने तब इनके खिलाफ ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की थी। रविवार को तालासी दौरान भी तैयब ने मुख़्तार अंसारी से अपने संबंधो सी इंकार को दुहाराया हैँ। तय्यब पालकी ने कहा कि हम नही जानते है कि अफ्शा अंसारी कहा है उनसे हमारा कोई सम्बन्ध नही है।
बिना वारंट तलासी वैध
पुलिस को लगता हैँ की कोई अपराधी घर में घुसा हैँ और उससे सबूतों के नष्ट होने का खतरा हैँ। पुलिस किसी भी घर की तलासी ले सकती हैँ जो बैध मानी जाएगी हैँ।
इससे संबंधित खबर
मऊ में मुख्तार अंसारी गैंग के 118 अपराधियों का सत्यापन









