मऊ। जिले की पुलिस के द्वारा स्व. मुख्तार अंसारी आईएस-191 गैंग के खिलाफ व्यापक सत्यापन अभियान चलाए जाने की खबर है। पुलिस ने अब तक जिले में चिन्हित 161 सदस्यों एवं सहयोगियों में से 118 बदमासो को सत्यापित किया हैँ ।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार को खरी दुनिया से बातचीत में बताया कि है मुख़्तार से अटैच बदमाशो के सत्यापन के लिए कुल पुलिस की नौ टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने एक साथ कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद, रानीपुर, चिरैयाकोट और हलधरपुर अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
एसपी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग के सात आरोपित अभी जेल में बंद हैं। 104 आरोपित जमानत पर चल रहे हैं, जबकि सात अपराधियों की मृत्यु हो चुकी है। छह अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही हैँ। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।









