गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

0
9

 

मीरजापुर । गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत उसके साथियों की करीब चार करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला व थाना विंध्याचल प्रभारी अविनाश प्रकाश सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के अनुसार कोतवाली कटरा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंग लीडर रमेश चंद ओझा व उसके दो सहयोगी राकेश कुमार सरोज और बब्लू भारती द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को चिन्हित किया गया था। ग्राम टांड़ (कंतित) क्षेत्र में स्थित करीब 1.012 हेक्टेयर जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई, को कुर्क कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here