मऊ में डीएम के औचक निरीक्षण से कार्यदाई सस्थाओ में हलचल, निर्माणाधीन ओवरब्रिज का डीएम ने किया निरिक्षण

0
10

मऊ।  जिलाधिकारी आनंद वर्धन के द्वारा आते ही विभागों के दफ्तरो के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को नगर के बाल निकेतन के पास इंदारा- मऊ स्टेशनों के मध्य रेलवे संपार संख्या 0/बी पर 4 लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का किये गए औचक निरीक्षण से जनपद में निर्माणाधीन विकास कार्यों के जिम्मेदारो में हलचल की खबर हैँ। पीडब्लूडी, नगर पालिका आदि से चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के जिम्मेदारो में कानाफूसी की चर्चा में सावधानी हटी दुर्घटना घटी पर जोर हैँ।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने शुक्रवार को नगर के बाल निकेतन के पास इंदारा- मऊ स्टेशनों के मध्य रेलवे संपार संख्या 0/बी पर निर्मित हों रहे रहे 4 लेन रेलवे ओवरब्रिज का भौतिक सत्यापन कर विकास की प्रगति, गुणवत्ता आदि की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, निर्माण की तकनीकी, व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण की खबर जैसे ही व्यरल हुई, जिले अन्य विभागों में ठीके पर कार्य करने वालों में कानाफूसी के साथ हलचल बढ़ गई।

… तों सवालों में आ जायेंगी, कई कार्यड़ाई सस्थाएं 
एक व्यक्ति ने नाम नही छापने की शर्त बताया कि नगर पालिका के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों और टेंडेंरो पर साहब की नजर पड़ी तों, कई जिम्मेदार सवालों में आ जायेंगे। जिले अधिकांश निर्माण कार्य मानक के बिपरीत बन रहे हैँ बनवा दिए गए हैँ. मोहल्ला इमिलिया में नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित लाइब्रेरी और सड़क का निर्माण एक बानगी भर हैँ।

99.63 करोड से बन रहा रहा यह ओवरब्रिज
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम एवं रेलवे विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना की स्वीकृति 9 सितंबर 2023 को हुई थी जिसकी कुल लागत 99.63 करोड रुपए है। यह परियोजना 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुई तथा इस परियोजना के पूर्ण होने की अंतिम तिथि 30 जून 2027 है।अब तक इस परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत है।

 

Advertisement

आवागमन में बाधा देख, चलायमान रास्ते का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ चलायमान रास्ता भी तत्काल निर्मित करने को कहा, जिससे आम जनों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here