मऊ। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने के लिए एक्शन मोड में हैँ। चार्ज लेते ही बतौर डीएम आनंद वर्धन ने सरकारी मंशा को धरातल पर दिखने की जो कटिबद्धता जताई थी, वह लोगो के द्वारा देखे जाने की खबर हैँ। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण लापरवाही कामचोर कर्मचारियों को उनको उनकी डियूटी के प्रति मैसेज दे दिया हैँ।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और उसके प्रति सरकारी व्यवस्थाओं का डीएम ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्तन वाले लापरवाही और कामचोर कर्मचारियों को आगाह कर दिया गया हैँ । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, प्रसूति वार्ड सहित समस्त वार्डों तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
चिकित्स्कों के खाली पड़े पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाने का आदेश
चिकित्सकों के कमी के दृष्टिगत उन्होंने यथाशीघ्र आवश्यकता अनुसार भर्ती करने अथवा शासन में डिमांड भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
तीमारदारों से डीएम ने किया संवाद
जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल कर मौजूद ब्यवस्थाओ को जाँचा गया । उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने को कहा। उन्होंने मरीजों के साथ विशेष ख्याल रखने के साथ ही साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपले उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
भवन के जर्जर खिड़कियों, दरवाजो की मरम्मत का निर्देश
इसके अलावा जिला अस्पताल के वे हिस्से, खिड़कियां एवं दरवाजे जो जर्जर हो गए हैं, उनके उनकी शीघ्र ही मरम्मत कराने के भी निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिए गए। साफ सफाई को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि गुणवत्ता युक्त नियमित साफ-सफाई अस्पताल में सुनिश्चित कराएं।
शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा वितरण व्यवस्था, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता तथा पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
शासन की प्राथमिकताओं में हैँ, मरीजों को बेहतर स्वस्थ सुविधा मुहैया कराना
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।









