मऊ विधायक अब्बास अंसारी के यूसुफ़पुर मुहमदाबाद के आवास पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी, दी नोटिस

0
2

गाजीपुर। मऊ विधायक अब्बास अंसारी के गाजीपुर जनपद के युसूफपुर मुहम्मदाबाद के पैतृक आवास पर रुकने की सुचना पर क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय द्वारा देर रात को दरवाजा खटखटायाये जाने की खबर हैँ। विधायक के द्वारा उनके इलाके में रहने को लेकर करण बताओ नोटिस भी जारी की हैँ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मऊ विधायक अब्बास अंसारी को उनके अपने गाजीपुर जनपद के युसूफपुर मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर रहने की खबर को लेकर इलाके के क्षेत्राधिकारी पुलिस सुधाकर पाण्डेय के द्वारा उनके आवास पर देर रात को पहुंच कर कारण बताओ नोटिस सुपुर्द कि गई हैँ।  अब्बास अंसारी पर गैगेस्टर एक्ट  और दर्ज मुकदमो के कारण इलाके में रिहास पर पाबंदी थी, क्षेत्राधिकारी को ज़ब इस बात की जानकारी मिली कि मऊ विधायक अपने गाजीपुर के पैतृक आवास पर रिहास किया जा रहा हैँ, तो वे कारण जानने के लिए उनके घर पहुंच कर विधायक को नोटिस सुपुर्द किया गया।

मौखिक रूप से विधायक द्वारा गाजीपुर के अपने पैतृक आवास पर रुकने का कारण बताने के बाद क्षेत्राधिकारी वापस हुए और मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा हैँ आज विधायक द्वारा उनके नोटिस का जबाव प्राप्त कराया जाएगा ।

सीओ को अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत की जानकारी नहीं 

क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय की माने तो अब्बास के खिलाफ हुई पुलीसिया कार्यवाही में पुलिस को विधायक को मिली राहत के बारे में जानकारी नहीं थी। इसी जानकारी के आभाव में क्षेत्राधिकारी ने देर रात को अब्बास के पैतृक आवास का दरवाजा खटखटाना पड़ा हैँ। बहरहाल अब्बास अंसारी के जवाब का क्षेत्राधिकारी को इंतज़ार हैँ।

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here