मेडिकल कॉलेज के छात्र की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

0
6

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी एक मेडिकल छात्र की रविवार देर रात उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के अल्लापुर निवासी आदित्य (29) पुत्र दिलीप, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जेआर द्वितीय वर्ष के छात्र थे। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

डीसीपी नगर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र की उपचार के दौरान मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here