प्रयागराज रेल हादसा : तीन मृतकों की हुई पहचान, पोस्टमार्टम करने को भेजे गए चार शव

0
7

प्रयागराज। भारतीय रेल के प्रयागराज मंडल अंतर्गत करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट पर बुधवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि पचदेवरा हाल्ट पर अधिक भीड़ होने के कारण लोग ट्रैक के पास मौजूद थे, इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में चार लाेग आ गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक चार में से तीन मृतकों की पहचान कर ली गई है। जिसमें एक बिहार के सिवान जिले के निवासी बलिराम भगत (36), उप्र के मिर्जापुर जिले के नीबी गांव निवासी सुनील कुमार, फिरोजाबाद के खैरगढ़ गांव निवासी आकाश पुत्र गिरीराज के रूप में पहचान की गई

है जबकि अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है।

Advertisement

डीसीपी यमुनानगर का बयान

विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पचदेवरा हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई है। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here