कानपुर में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ 18 अप्रैल काे हाेगी महापंचायत, निकाली जाएगी जागरुकता रैली

0
7

कानपुर। लव जिहाद के खिलाफ अब समाज को खुलकर सामने आना होगा। बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता और एकजुटता बेहद जरूरी है। कथित धोखे, छिपी पहचान और शोषण के मामलों को रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे। 18 अप्रैल को होने वाली रैली और महापंचायत इसी दिशा में एक मजबूत पहल है। यह बातें बुधवार को हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक पीयूष रंजन सनातनी ने कही।

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 18 अप्रैल को जीएनके इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, बड़ा चौराहा से जागरूकता रैली और महापंचायत आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

प्रेस वार्ता में पीयूष रंजन सनातनी ने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें युवतियों को भ्रामक जानकारी, छिपी पहचान और धोखे के माध्यम से रिश्तों में फंसाने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते जागरूकता ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “एक युद्ध लव जिहाद के विरुद्ध” शीर्षक से आयोजित महापंचायत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है। यह अभियान किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि धोखे, फरेब और अपराध के विरुद्ध है।

समिति पदाधिकारियों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे इस जनजागरण अभियान में शामिल होकर समाज को जागरूक बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Advertisement

इस दौरान नीतू सिंह, कुशल पाल सिंह, मयंक त्रिपाठी, राबिन सिंह, रमेशचंद्र, सार्थक दुबे, ज्योति बाबा, अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here