लाल टोपी वाले ही कानपुर की लाल इमली मिल को शुरू करायेंगे : अखिलेश

0
9

 

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि सरकार पीडीए से घबराई हुई है। भाजपा के राज में गरीबों को इलाज मिलने के बजाय उन्हें चंद रुपयों का लालच देकर किडनी निकाली जा रही हैं। कानपुर का इंडस्ट्रियल एरिया हो या फिर मेट्रो यह सभी कुछ सपाइयों की देन है। यहां की बंद पड़ी लाल इमली मिल को लाल टोपी वाले ही शुरू करवा सकेंगे। अब वह दिन दूर नहीं जब बहुत जल्द ओटीटी पर गांजागंज भी देखने को मिले।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी सुरक्षा कर्मी रंजय सिंह उर्फ लाला पहलवान की कैंसर की बीमारी के चलते 26 फरवरी को 47 साल की उम्र में मौत हो गई थी। वह पिछले ढाई दशकों से यादव परिवार के सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात रहे थे। उनके परिवार में पत्नी मीना यादव, बेटी मोना यादव और सूर्यांश यादव हैं। अखिलेश ने तुलसी नगर पहाड़पुर नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानपुर की बात आती है तो सबसे पहले गाड़ी का पलटना, कानपुर देहात में मां -बेटी को जिंदा जला देना याद आता है। केस्को द्वारा प्रीपेड मीटर (स्मार्ट) के नाम पर आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग पर उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन और कुछ आस्तीन के लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। सबसे पहले कालीन भाई फिर कोडीन भाई अब वह दिन दूर नहीं जब गांजागंज का नाम भी सुनने को मिलेगा। यही कारण है कि बीजेपी की नीतियों ने कानपुर को जामपुर बदमानपुर कर दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव कानपुर देहात के लिए रवाना हो गए ।———-

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here