चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी एवं जेवरात समेत 13 लाख का माल बरामद

0
3

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाने एवं एसओजी नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से दो लाख नवासी हजार रुपये नकद एवं लगभग ग्यारह लाख का जेवरात बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज एक मीनार मस्जिद के समीप निवासी बब्लू उर्फ नसीर पुत्र रफी और मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज निवासी फिरोज अहमद पुत्र हामीद एवं करेली थाना क्षेत्र के जीटीवी नगर निवासी साहे आलम उर्फ मो.शाहिल उर्फ साहेब पुत्र इम्तियाज अहमद है। पकड़े गए गिरोह के मुख्य आरोपित बब्लू उर्फ नसीर के खिलाफ 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चोरी के मामले में इससे पूर्व भी जेल जा चुका है।

डीसीपी नगर ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 33/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आईसीसीसी टीम के सहयोग से तीनों आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बल्लू उर्फ नसीर, साहे आलम उर्फ मो. शाहिल उर्फ साहेब तथा फिरोज अहमद शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से सफेद धातु के 4 सिल्ली, 3 जोड़ी पायल, पीली धातु (लगभग 29.200 ग्राम) के आभूषण, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक चैन, कुल 2,89,000 रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल और 2 ई-रिक्शा बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

Advertisement

वादी उमेश द्विवेदी ने सूचना दी थी कि 3-4 अप्रैल 2026 के बीच उनके बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित कर जांच शुरू की।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे बंद मकानों की रेकी कर मौका पाकर चोरी करते थे और चोरी के सामान को आपस में बांटकर अपना खर्च चलाते थे।

डीसीपी नगर का बयान

इस संबंध में मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि “पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here