नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपित को दिल्ली से दबोचा

0
6

 

हरिद्वार। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को बुधवार काे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित घटना के बाद हरिद्वार से फरार होकर लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस के अनुसार 14 मई को कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि गांव का रहने वाला सादिक पुत्र फरमान उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की और बुधवार को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के दिन वह हरिद्वार से ट्रेन पकड़कर महाराष्ट्र भाग गया था और आज पुणे से दिल्ली आया था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सादिक पुत्र फरमान निवासी कोटा मुरादनगर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here