आजमगढ़ में वोटर लिस्ट सत्यापन के दौरान जमकर मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
6

 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में वोटर लिस्ट सत्यापन के दौरान जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में पुलिस ने छह आरोपिताे ंके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जुटी है।

खंड विकास अधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य हो रहा था। इसी दौरान जय सिंह, रामप्रीत पटेल, संतराम पटेल, रामकिशन, शिवम शुभम मौके पर आए और प्रार्थी गोरखनाथ और उसके भाई अशोक को मां बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपिताें द्वारा किए गए हमले में प्रार्थी और उसका भाई अशोक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। दोनों भाइयों को आरोपिताें द्वारा किए गए हमले में कई जगह चोट भी आई हैं। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष महराजगंज ने बताया कि वोटर लिस्ट सत्यापन के दौरान हुई मारपीट के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घटना में शामिल आरोपिताें के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही इस घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here