वाराणसी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

0
4

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा स्थित मीराशाह के समीप सोमवार पूर्वाह्न तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना करीब साेमवार सुबह 10:15 बजे की है। दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। फूलपुर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर आमजन से पहचान कराने की अपील की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।—————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here