महिलाओं से अभद्रता करने पर हुई थी चंदन की हत्या, तीन आराेपित गिरफ्तार

0
13

 

 

 

फिरोजाबाद। थाना रामगढ पुलिस टीम ने बुधवार को चन्दन हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चंदन की हत्या का कारण उसका शराब पीकर गाली गलौज, मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करना रहा।

थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत 31 मार्च की सुबह ईंट भट्टा उद्योग मिलिक सांती रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पुलिस को भट्टा मालिक बबलू चौहान ने दी थी। मृतक की शिनाख्त सैलई निवासी मृतक के पिता महेश ने अपने पुत्र चन्दन के रुप में की थी। पुलिस ने तेजवीर पुत्र उमेश, समीर पुत्र प्रेमचन्द्र व अन्य अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विवचेना के दौरान अभियुक्त ललित उर्फ सिन्टू उर्फ बीटा पुत्र राकेश निवासीगण सैलई थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद का नाम हत्या की घटना में प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस टीम के साथ इस मामले अभियुक्त तेजवीर, समीर व प्रकाश में आये अभियुक्त ललित उर्फ सिन्टू उर्फ बीटा निवासी गण सैलई थाना रामगढ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशांदेही पर आलाकत्ल 01 चाकू, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व घटना के समय अभियुक्तगणों द्वारा पहने हुए कपड़ाें को बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक चन्दन उनके साथ शराब पीकर मारपीट व गाली गलौज करता था तथा उनके घर की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करता था। जिस कारण उन्होंने चन्दन की हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई कर तीनाें काे जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here