लखनऊ में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव

0
5

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनन्द ने बताया कि नगराम रोड स्थित सेक्टर-8 अवध विहार योजना के पास एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान रेवतापुर निवासी सचिन यादव (30) के रूप में हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव 24 घंटे पुराना है। पुलिस ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here