बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार दंपति और दो बच्चों की मौत

0
7

 

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुवायां थानाक्षेत्र के बडग़ांव स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक और उसकी पत्नी सहित दाे बच्चाें की माैत हाे गई। मृतकाें की पहचान थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी अरुण (35), उसकी सीमा (32), दीक्षा (10) तथा नैतिक (3) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक बोलेरो कार को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि बोलेरो और कार की टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बोलेरो चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here