देवरिया में सोशल मीडिया पर अवैध असलहे का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार

0
3

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एकौना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के अनुसार शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हडहा बंधे के पास अवैध असलहे के साथ मौजूद है। सूचना पर थाना एकौना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सतेन्द्र पासवान (22) पुत्र भीमल पासवान निवासी तिघरा खैरवा थाना एकौना जनपद देवरिया के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना एकौना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित द्वारा कुछ दिन पहले अवैध असलहे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here