बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर ब्लॉक क्षेत्र स्थित गाँव मीमला जमालपुर के कम्पोजिट विद्यालय के दर्जनों बच्चे शुक्रवार काे बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक शिक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
बच्चों का आरोप है कि शिक्षक सौरभ उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है, जिससे वे भयभीत हैं। उनका कहना है कि पिछले एक महीने से शिक्षक के डर के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। पीड़ित बच्चों ने बताया कि एक महीने पहले भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों ने आरोपित शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग की है।







