प्रयागराज में रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

0
3

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी भगदेवा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। माइके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि शंकरगढ़ थाने में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में स्थित अतरैजा थाना क्षेत्र के लूक गांव निवासी मंगलेश्वर प्रसाद पाठक ने सूचना दी कि उसकी बेटी रीना द्विवेदी (28) पत्नी ओमप्रकाश द्विवेदी की ससुराल में मौत हो गई है । इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। बेटी दामाद के साथ जम्मू में रहती थी। हालांकि वर्तमान में दामाद जम्मू में है जबकि बेटी 15 दिन पहले जम्मू से ससुराल आई थी। जहां उसकी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके एक बेटा भी है। मायके वालों को आशंका है कि रीना द्विवेदी (28) की हत्या हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here