मीरजापुर में एक लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
3

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिगना थाना पुलिस ने शुक्रवार को हरगढ़ बाजार के पास से एक युवक को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की 5.33 ग्राम हेरोइन और बिक्री से संबंधित तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद और आत्माराम यादव ने पुलिस टीम के साथ हरगढ़ बाजार में घेराबंदी कर आरोपित दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू निवासी भिलगौर थाना जिगना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here