केजरीवाल को बरी करने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर हाई कोर्ट 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा

0
9

 

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपितों को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा। अदालत ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग पर सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

सुनवाई के दौरान साेमवार काे उच्च न्यायालय में अरविंद केजरीवाल खुद मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि वो खुद इस मामले में दलीलें रखेंगे। इसके पहले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को पत्र लिखकर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग की थी, लेकिन चीफ जस्टिस ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था।

कोर्ट ने 16 मार्च को केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जवाब देने के लिए समय दिया था। उच्च न्यायालय ने 9 मार्च को केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को नोटिस जारी किया था। उच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सीबीआई पर किए गए प्रतिकूल टिप्पणियों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि वो दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले की आगे सुनवाई नहीं करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here