मऊ। जिले मे तहसीलदार सदर के द्वारा चोरी छिपे फर्जी जाति प्रमाण जारी किये जाने की खबर हैँ। विकास खंड रतनपुरा के इटेली ग्राम सभा मे लेखपाल हरी प्रसाद गौतम ने ग्राम सभा के संजय प्रसाद आदि के नाम जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत की हैँ, आईजीआरएस के माध्यम से इस शिकायत की जांच कराई जा रही हैँ।
पीड़ित से उसके मोबइल पर हुई वार्ता के क्रम मे लेखपाल हरी प्रसाद गौतम ने शिकायत कर्ता के एक सवाल के जबाव मे बताया कि, वे ( लेखपाल ) किसी की जाति को निर्णित करने वाले नहीं हैँ, इस मामले ज़ब लेखपाल से यहां कहा गया की गोंड जातियां जनपद मे नहीं पाई जाति हैँ, इसकी रिपोर्ट के साथ पूर्व मे माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के तहत तहसील मुहम्मदबाद गोहना से गोंड जाति को जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्र को यह कहते हुए निरस्त किया हैँ। संजय आदि लोग पिछडी जाति मे सुचिबद्ध कहार जाति मे आते हैँ, आप को यह रिपोर्ट लगानी चाहिए कि गोंड जाति के लोग जिले मे निवास नहीं करते हैँ, के जवाब मे लेखपाल ने कहा कि वे कौन होते हैँ, किसी की जाति को निर्णित करने वाले, उनके द्वारा केवल शीर्ष अधिकारियो के द्वारा मांगी गई सूचनाएं दी जाएंगी और निर्णय शीर्ष अधिकारी लेंगे। लेखपाल ने बताया की अभी हाल के दिनों मे तहसीलदार सदर के द्वारा गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया हैँ। ज़ब इस मामले को लेकर तहसीलदार सदर से उनके मोबाइल पर समय करीब 10:19 मिनट पर सम्पर्क कर लेखपाल हरी प्रसाद के द्वारा जिले मे गोंड जाति को जारी प्रमाण पत्रों को उनके ( तहसीलदार ) के द्वारा जारी किये जाने की जानकारी दे कर उनके पक्ष को जानने का आग्रह किया गया तो, उन्होंने कहा कि अभी वे माननीय मुख्यमंत्री के मंच के पास हैँ कल जानकारी लीजियेगा।
मऊ मे नहीं पाई जाती गोंड विरादरी : डीएम
दिनांक 10/1/2016 को जिलाधिकारी मऊ कि अध्यक्षता मे जिला जातियों सत्यता समिति की हुई बैठक मे मिथिलेश पाण्डेय बणाम उत्तर प्रदेश राज्य के मामले मे तत्कालीन डीएम ने वर्ष 2018 मे गोंड जाति को इस जिले मे नहीं पाए जाने की रिपोर्ट के साथ मुहमदाबाद गोहना तहसील के द्वारा पारित 45 जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किया हैँ। पत्रांक ई -1560/ स0 क0/प्र 0प 0/2017-18दिनांक 5/2/2018 को गोंड जाति के नाम जारी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किया गया हैँ।









