मऊ मे फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे लोगो पर तहसीलदार की कृपा

0
66

मऊ। जिले के बिकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना मे ग्राम विकास अधिकारी संजय प्रसाद समेत 5 से अधिक लोगो के द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगा कर सरकारी नौकरी की जा रही हैँ। जाति से पिछडी जाति मे सुचिबद्ध इस ग्राम विकास अधिकारी के साथ कई ग्राम पंचायत अधिकारी और 1 एडिओ भी बताया जाता हैँ हैँ जो ब्लॉक घोसी मे तैनात हैँ। सभी पिक्चडी जाति मे सुचिबद्ध कहर जाति से हैँ, लेकिन अनुसूचित जन जाति मे सुचिबद्ध गोंड जाति ka फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर उसको सरकारी अभिलेखों मे लगा कर सरकारी नौकरी हड़प रखी हैँ।

विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्राम विकास अधिकरी संजय प्रसाद सहित अन्य के द्वारा राजस्व कर्मचारियों को अपनी आपराधिक साजिस मे लेकर कूटरचित दस्तावेजो के माध्यम से तथ्य गोपन कर बनवाये गए गोंड जाति के फर्जी जाति प्रमाण पत्र को अपनी नौकरी मे लगाकर और लगवाकर ग्राम विकास / पंचायत अधिकारी के पद  की नौकरी हड़पने को लेकर जिलाधिकारी मऊ से लेकर जिलाविकास अधिकारी मऊ तक शिकायत की गई हैँ। जिलाविकास अधिकारी के द्वारा 3 माह पहले तहसीलदार मऊ को पत्र लिखकर मामले की जांच कर जाँच आंख्या तलब करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ को भी ग्राम पंचायत अधिकारियो के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किये जाने ka आग्रह किया गया था । मगर तीन माह पूरा हूँ जाने के बावजूद आज तक तहसीलदार सदर के द्वारा मामले मी जांच आंख्या जिला विकास अधिकारी को आज तक जाँच आंख्या उपलब्ध नहीं कराई गई ।

मजे की बात तो यह हैँ कि इसी संजय प्रसाद के द्वारा अपने परिवार के अधिकांश लोगो के नाम से कूट रचित दस्तावेजो के माध्यम से राजस्व कर्मचारियों को अपने आपराधिक साजिस मे लेकर तथ्योंगोपन कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के मामले मे जिला जाति सत्यता समिति के समक्ष भी आबेदन किया गया हैँ और मामले मे जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा तहसीलदार सदर से मामले मे आंख्या तलब की गई हैँ लेकिन इस आदेश को हुए महीनो बीतने के बाद, आज तक तहसीलदार सदर द्वारा मामले मे समाचार लिखें जाने तक जाँच आंख्या उपलब्ध नहीं कराई गई हैँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here