लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए देश में अलग से सीटें आरक्षित करने की मांग करने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे ने गुरूवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पर जिन्ना की सोच हावी हो चुकी है। उन्होंने कहा सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण इस तरह हावी हो गया कि हर जगह उन्हें सिर्फ मुसलमान ही मुसलमान दिखाई देता है। जिस तरह से जिन्ना मुसलमानों के लिए देश में अलग से आरक्षित चुनाव क्षेत्र की मांग करते थे, आज उसी तरह महिला आरक्षण पर बात करते हुए संसद में सपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए देश में अलग से सीटें आरक्षित करने की मांग की। यह वही जिन्ना वाली सोच है जिसने देश का बंटवारा कराया। संविधान और बाबा साहेब का नाम लेने वाली समाजवादी पार्टी की असलियत यही है।
विदित हो कि गुरूवार को सपा के सदस्यों ने संसद में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग की।








